Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रामलाल ठाकुर बोले- कांग्रेस के समय 183 रुपये मिलता था सिलेंडर
    हिमाचल प्रदेश

    रामलाल ठाकुर बोले- कांग्रेस के समय 183 रुपये मिलता था सिलेंडर

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर /शिमला (हिमाचलिम वार्ता) :- विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दाव पर है। श्री नयनादेवी जी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय घरेलू गैस सिलिंडर 183 रुपये में मिलता था। अब वही सिलिंडर एक हजार रुपये से ज्यादा में मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल, प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए हैं। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से मुंह मोड़कर सीएम और मंत्री अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हाल में सीएम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया था कि महंगाई कांग्रेस के समय से है।

    कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में गैस सिलिंडर 182-183 रुपये में मिलता था। कांग्रेस के समय लोगों को गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब वह सरकार के खाते में जा रही है। कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दाव पर है।

    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देव भूमि हिमाचल में भाजपा को देवी-देवता भी क्षमा नहीं करेंगे। पहले मंदिरों के किवाड़ बंद कर दिए, हवन पर रोक लगा दी। अब नजराना बंद कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा, हेलीकॉप्टर में जितना उड़ना चाहते हैं, उड़ लें। अब कुछ समय ही बाकी है। सड़कों की हालत देख मुख्यमंत्री को मंडी की जनता से वोट मांगने का कोई हक नहीं है। चहेतों को टेंडर देने के लिए नियम ताक पर रखे जा रहे हैं।

    जलशक्ति विभाग ने मंडी में करोड़ों के एक टेंडर की चार बार शर्तें बदली। सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है। जनता को बताने के लिए चार ठोस उपलब्धियां भी नहीं हैं। विकास की बात करने के बजाय मुख्यमंत्री अब क्षेत्रवाद की बात कर रहे हैं। बुधवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर 85000 करोड़ का कर्ज छोड़ जाएगी। सबसे अधिक कर्ज लेने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम होगा।

    हवाई अड्डे के नाम पर लोगों को सब्जबाग दिखाए गए। चार साल में ट्रिपल इंजन की सरकार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर पाई। नगर निगम चुनाव में क्षेत्रवाद के आधार पर वोट मांगे। फोरलेन प्रभावितों को झूठे आश्वासन देकर ठगा, फैक्टर दो लागू नहीं किया। केंद्र से प्रदेश को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश में रोजगार देने के पीछे किसका दबाव है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.