औद्योगिक भ्रमण से छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने में मिलती है मदद- रजनीश बंसल

कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कालाअंब के विद्यार्थियों ने कालाअंब की प्रतिष्ठित कंपनी ब्लू स्टार यूनिट-1 मोगीनंद का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान कंपनी के प्रबंधक राजेश द्वारा छात्रों को संयंत्र के बारे में गहनता से जानकारी दी गई। उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि ब्लु स्टार दर्जनों ऐसे उत्पाद बनाती है जिनको देश व विदेश में भेजा जाता हैं। उन्होंने कंपनी के एडवांस मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी भी दी। इस दौरान छात्रों ने एक कंपनी के प्रबंधन व उसकी बारिकीयों को बहुत करीब से समझा, जांचा व परखा। हिमालय ग्रुप के छात्रों ने इस औद्योगिक विजिट की जमकर सराहना भी की। उन्होने बताया कि इस प्रकार की विजिट से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करती है, साथ ही कॉपरेट सेक्टर में कार्य शैली का भी ज्ञान होता है। इस विजिट के बारे में हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने ब्लू स्टार कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमालयन संस्थान द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औद्योकिग भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इससे ने केवल छात्रों को कॉपरेट सेक्टर के विस्तार को समझने का अवसर मिलता है, बल्की इससे छात्रों को अपने व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में मदद भी मिलती और उन्हें औद्योगिक कर्मियों के साथ बातचीत करने का अवसर भी मिलता। उन्होने कहा इस प्रकार छात्र आपने भविष्य को लेकर सजग रहते है साथ ही उन्हें प्रोफशनल स्टडी के बाद सही जॉब चुनने में मदद भी मिलती है।
