नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। बता दें कि जहां जैन मंदिर गली में एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया था।
वहीं 13 वर्षीय बच्चे पियूष पर अचानक बंदरों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। 24 घंटे के अंदर बंदरों के हमले की यह दूसरी घटना है। बच्चे की टांग से मांस का हिस्सा अलग हो गया है।
पियूष पर यह हमला एवीएन स्कूल के नजदीक हुआ। वही हमले के बाद पीयूष को आस पास लोग तुरंत अस्पताल ले गए। बंदरों को पकड़ने व नसबंदी के कार्यक्रम भी चलाए गए लेकिन उसके बाद भी शहर में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
