Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पशुधन के प्रति रहें संवेदनशील, उन्हें न छोड़ें निराश्रित – राम कुमार गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    पशुधन के प्रति रहें संवेदनशील, उन्हें न छोड़ें निराश्रित – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaOctober 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    जिला की 13 गौशालाओं में 1037 मवेशियों को दिया गया है आश्रय

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पशुओं के प्रति संवेदनशीलता रखें और उन्हें सड़कों पर ना छोड़ें। उन्होंने लोगों से नजदीकी गौशाला में संपर्क कर मवेशियों को वहां भेजने का भी आग्रह किया।
    उपायुक्त ने कहा कि पशुधन उम्र भर अपने उत्पादों से हमारा भरण पोषण करतें हैं ऐसे में वह सड़कों पर निराश्रित छोड़ने के हकदार नहीं हैं तथा मानवता के आधार पर भी यह कार्य अति निंदनीय है।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में बेसहारा गौवंश के रखरखाव हेतु 13 गौशाला संचालित की जा रही हैं, जिनमें 1265 मवेशियों को रखने की क्षमता है। इन गोशालाओं में 1037 मवेशी रखे गए है जबकि 188 मवेशियों को रखने की क्षमता शेष है।
    उन्होंने बताया कि 100 मवेशियों की क्षमता वाले मां बाला सुंदरी गौशाला में 103 मवेशी रखे गए हैं, मां रेणुका खादल ददाहु में 50 मवेशियों की क्षमता है जिसमें 32 मवेशी रखे गए हैं, कोटला बड़ोग गौ अभ्यारण में 200 की क्षमता पर 211, लुटरु महादेव में 80 मवेशियों की क्षमता पर 35, कोटला बड़ोग एमएलआईएस में 80 की क्षमता है और अभी वहां 57 मवेशी हैं। इसी प्रकार, डा0वाई0एस0 आरण्य गोसदन में 160 की क्षमता है और अभी वहां 159 मवेशी हैं, श्री महादेव गोसेवा माजरा में 60 की क्षमता है और अभी वहां 44 मवेशी हैं, गोकुल धाम गौशाला टोकियो में 70 की क्षमता है और अभी वहां 61 मवेशी हैं तथा दुधलेश्वर गौशाला बेहराल में 100 की क्षमता पर 101 मवेशी हैं, एम सी पांवटा केशव गौशाला में 40 की क्षमता पर 50 मवेशी हैं, पांवटा गौसदन गोन्दपुर में 60 की क्षमता है और अभी वहां 49 मवेशी हैं व सत्यानन्द गोधाम बेहराल में 100 की क्षमता है और अभी वहां 39 मवेशियों को रखा गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग द्वारा जिला सिरमौर की गौशालाओं में पल रहे बेसहारा गोवंश के रख-रखाव के लिए लगभग 62 लाख रुपए कि राशि अगस्त 2020 से अगस्त 2021 तक अनुदान के रूप में दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.