Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सर्दियों के लिए पशुचारा एकत्रित करने में जुटी ग्रामीण महिलाएं
    हिमाचल प्रदेश

    सर्दियों के लिए पशुचारा एकत्रित करने में जुटी ग्रामीण महिलाएं

    By Himachal VartaOctober 24, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सर्दियों में मवेशियों के लिए चारा स्टोर करने के लिए इन दिनों राजगढ़ क्षेत्र में महिलाएं घास काटने में दिनरात जुटी है ताकि आगामी चार माह के दौरान बर्फबारी व वर्षा होने पर पशुओं को भरपूर चारा मिल सके।
    बता दें कि हर वर्ष अक्तूबर अर्थात अश्वनी व कार्तिक माह के दौरान घास कटाई के अलावा किसान मक्की व दलहन की फसलें एकत्रित करने में काफी व्यस्त रहते हैं। महिलाएं प्रातः होते ही दोपहर का भोजन साथ लेकर घासनियों में चली जाती है । घास को काटने के लिए अक्सर गांव की महिलाएं एकत्रित होकर क्रमवार सभी का घास काटने में हाथ बंटाती है जिसे स्थानीय भाषा में गसाई अथवा नलाई कहा जाता है। इस दौरान महिलाओं द्वारा मनोविनोद व विभिन्न मुददों पर चर्चा भी की जाती है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण महिलाएं शारीरिक रूप से इतनी सशक्त होती है कि घास व लकडी का करीब डेढ व दो मन का बोझ चार -पांच किलोमीटर से पीठ पर घर लाती है । घास को घर लाकर एक जगह इकटठा करके रखा जाता है जिसे स्थानीय भाषा में गोमट कहा जाता है । बता दें कि गोमट में रखा घास बारिश होने पर भी भीतर से सूखा रहता है ।
    गौर रहे कि दीपावली से पहले खेती के कार्यों से निपटाना किसानों द्वारा लक्ष्य रखा होता है ताकि दीवाली त्यौहार घर पर आन्नद से मना सके । इस दौरान यदि बारिश हो जाती है तो किसानों को गेहूं अर्थात रबी फसल की बुआई करनी पड़ती है । सबसे अहम बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे पारस्परिक सहयोग अर्थात बुआरा प्रथा बदलते परिवेश में कायम है । इन दिनों घास के अतिरिक्त मक्की की फसलें तैयार हो चुकी है जिसे काटकर घर लाया जाता है और आंगन व घरों की छतों पर रखकर सुखाया जाता है । मक्की के टांडे पशुओं को खिलाने के काम आते हैं । अतीत में मक्की के टांडों को जलाकर उसकी राख से गांव में लोग कपड़े धोया करते थे । प्रगतिशील किसान प्रीतम सिंह ठाकुर का कहना है कि अक्तूबर माह के दौरान किसानों की हालत बहुत दयनीय होती है । दिन छोटे के कारण समय पर घास व खेती का कार्य निपटाना एक चुनौती होती है । इनका कहना है कि बदलते परिवेश में अब किसानों का रूझान नकदी फसलों की ओर बढ़ा है तथा मक्की व दालों का उत्पादन कम होने लगा है । नकदी सब्जियों के उत्पादन से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में क्रंातिकारी परिवर्तन देखने को मिला है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.