Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रितेश ने फिजिक्स में पीएचडी करके किया राजगढ़ क्षेत्र का नाम किया  रोशन
    हिमाचल प्रदेश

    रितेश ने फिजिक्स में पीएचडी करके किया राजगढ़ क्षेत्र का नाम किया  रोशन

    By Himachal VartaOctober 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  दृढ़ इच्छा और दिल में आगे बढ़ने की लग्न हो तो राहें अपने आप आसान  हो जाती है । यही कहावत ग्रामीण परिवेश के रहने वाले एक होनहार युवा रितेश वर्मा पर चरितार्थ होती है जिन्होने शूलिनी विश्वविद्यालय से फिजिक्स में  पीएचडी करके राजगढ़ तथा विशेषकर रासूमांदर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जानकारी के मुताबिक  डॉ0 रितेश वर्मा राजगढ़ क्षेत्र के पहले युवा है जिन्होने फिजिक्स में पीएचडी की है और अपने ज्ञान का प्रकाश यूरोप में अनुसंधान कार्य में करना चाहते हैं ं। जिसके लिए वह कुछ दिनों तक शूलिनी विश्वविद्यालय में ही अनुसंधान कार्य का अनुभव लेगें । गौर रहे कि डॉ0 रितेश वर्मा  मूलतः राजगढ़ ब्लॉक के रासूमांदर क्षेत्र की दूरदराज एवं अंतिम पंचायत  टाली- भुज्जल के रहने वाले हैं । इनके पिता निकाराम डिग्री कॉलेज राजगढ़  में लैब सहायक के पद पर कार्यरत है जबकि माता शकंुतला वर्मा गृहिणी हैं ।

    गौर रहे कि डॉ0 रितेश वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा राजगढ़ ग्रहण की । जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर इन्होने दसवी कक्षा नाहन से वर्ष 2010 में उतीर्ण की । तदोपंरात 12वीं कक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से तथा बीएससी नॉन मेडिकल की उपाधि डिग्री कॉलेज सोलन से उतीर्ण की । स्नातक डिग्री करने के उपरांत इन्होने शूलिनी विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 एएम के लिए प्रवेश लिया और वर्ष 2021 में फिजिक्स में पीएचडी पूर्ण की। डॉ0 रितेश वर्मा अब शूलिनी विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य करेगें । अंततः रितेश का उददेश्य यूरोप में अनुसंधान करना है जिसके लिए वह भरपूर प्रयासरत है । डॉ0 रितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है जिनके आर्शिवाद से उन्होने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होने अपने गाइड प्रो0 राजेश शर्मा और पर्यवेक्षक प्रो0 खालीद मुजसम बटटू का भी आभार व्यक्त किया है जिनके मार्गदर्शन व आर्शिवाद से फिजिक्स विषय में पीएचडी करने में सफल हुए हैं । इनका कहना है कि समाज के समग्र विकास  के लिए वैज्ञानिक एवं भौतिक स्वभाव होना अत्यंत आवश्यक हैं तभी मानव विकास की परिकल्पना की जा सकती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.