Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों को बताई कानून की बारीकियां
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों को बताई कानून की बारीकियां

    By Himachal VartaNovember 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में विधिक सेवा सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    आठ नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले इस विधिक सेवा सप्ताह के तहत छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और संविधान के तहत निहित सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

    आज हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के लॉ कॉलेज में एसीजेएम सिरमौर डा. पार्थ जैन एलएलबी और एलएलएम के छात्रों को कानून की जानकारी दी गई।

    एडिशनल सीजेएम डॉ. पार्थ जैन ने बताया कि नेशनल विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में विधि सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की कानून पर सबका अधिकार है और सरकार द्वारा निर्धन , पिछड़े , असहाय , विधवा आदि को निशुल्क क़ानूनी सहायता दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि इसी के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ( डीएसएलए ) सिरमौर द्वारा भी जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिमालय ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल क्यूशन कालाआम के लॉ कॉलेज में छात्रों को विभिन्न योजनाओं और संविधान की जानकारी दी गई।

    विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संविधान के तहत देश के लोगों को दिए गए अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया गया।

    इस अवसर पर सचिव जिला सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर धीरू ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पूरे भारत में दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी के तहत हिमालयन लॉ कॉलेज में भी राष्ट्रीय विधिक सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर हिमालय ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल , वाइस चेयरमैन विकास बंसल , हिमालय ग्रुप के सीईओ मन्नत बंसल , लॉ कॉलेज के एचओडी दिग्विजय सिंह के अलावा कॉलेज की अन्य फैकल्टी भी उपस्थित रहे।

    उन्होंने कहा कि हिमालय ग्रुप प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन कलाम द्वारा लॉ कॉलेज में एक सप्ताह तक यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ला कॉलेज के छात्रों की कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जा रही है।

    इस कार्यक्रम में नेशनल लीगल अथॉरिटी के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को कानून की बारीकियां बताई जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.