Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
    • डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के सुधरने की उम्मीद
    • अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, August 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बस अड्डे पर अवैध शुल्क वसूल रहा ठेकेदार , लोगों ने निगम से की शिकायत
    हिमाचल प्रदेश

    बस अड्डे पर अवैध शुल्क वसूल रहा ठेकेदार , लोगों ने निगम से की शिकायत

    By Himachal VartaNovember 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला मुख्यालय नाहन स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस अड्डे पर ठेकेदार द्वारा नियमो को ताक पर रख कर ओवरचार्जिंग लिए रहे है। ओवरचार्जिंग व अवैध पार्किंग को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

    इसको लेकर अब शहर सामने आए हैं। पार्किंग ठेकेदार द्वारा रही ओवरचार्जिंग की रसीद मीडिया को उपलब्ध करवाई है । इनमें से एक रसीद अक्टूबर महीने की है जबकि दूसरी रसीद 8 नवंबर 2021 को कटी है।

    रसीद में 6 से 8 अक्टूबर तक गाड़ी की पार्किंग के 250 वसूले गए है , जबकि जो मुहर लगी है उसमें 70 रुपये प्रतिदिन चार्ज अंकित किया गया है। 70 के हिसाब से तीन दिन के 210 रुपये लिए जाने चाहिए , लेकिन ठेकेदार ने 250 की रसीद काटी है।

    रसीद साथ मे लगा कर इसकी शिकायत बाकायदा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि डीसी ओर एसडीएम को इस बारे अवगत करवाया है। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक से जवाब मांगा गया।

    इस बारे में जैसे एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव विष्ट से बात की तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा की जा रही वसूली के बारे के निगम के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है , क्योंकि बस अड्डे के पार्किंग ओर गाड़ियों के प्रवेश की टेंडर हेड आफिस से होते है ।

    बताते है कि बस संस्थान में निजी बसों के प्रवेश व यात्रियों को छोड़ने व लाने हेतु प्रवेश करने वाले छोटे वाहनों के प्रवेश शुल्क का ठेका मालरोड के रहने वाले अनिल कुमार को दिया गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से छोटे वाहनों की पार्किंग भी शुरू की गई है।

    इसके अलावा प्रवेश शुल्क से अधिक वसूली भी की जा रही है। स्थानीय लोगों की अक्सर शिकायतें मिलती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ठेकेदार को कई मर्तबा मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया।

    हैरान कर देने वाली बात यह है कि परिवहन निगम खुद भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रहा है। हैरत की बात तो यह है ठेका केवल गाड़ियों के प्रवेश शुल्क का है जबकि ठेकेदार द्वारा पार्किंग की फीस भी वसूली जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
    • डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के सुधरने की उम्मीद
    • अगर 07 अगस्त तक सड़क सुधरनी शुरू नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी: सुखराम चौधरी
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.