नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-विश्व हिंदू परिषद के महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति जिला सिरमौर की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को पांवटा साहिब में सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा देवी और जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन की पदाधिकारियों एवं उपस्थित मातृशक्ति ने सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा दुर्गा वाहिनी पालक अधिकारी दीपक भंडारी ने सामूहिक शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी से संगठन की ओर से प्रांत, जिला, प्रखंड, नगर, ग्राम और वार्ड स्तर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सनातन परंपरा में घरों में रखे पैतृक एवं नवीन शस्त्रों को स्वच्छ कर विधि-विधान से पूजन करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की महिलाओं को सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से शस्त्र पूजन की विधि एवं महत्व की जानकारी दी जाती है।दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा देवी ने उपस्थित महिलाओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एकत्रित मातृशक्ति ने मां दुर्गा के भजनों का सामूहिक गुणगान किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर दीपक भंडारी, सीमा देवी, दीक्षा ऊषा देवी, पूनम गुप्ता, सरोज सैनी, लिली गुप्ता, अंशदीप कौर, शकुंतला नेगी, अनीता नेगी, रीना शांडिल, सरिता आदि मौजूद रहे।
Breakng
- पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
- कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
- 12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार अब 04 व 05 नवम्बर को
- बच्चों को बताया पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय कानून का महत्व
- 02 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
Sunday, November 1
