Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देशव्यापी समस्याओं को लेकर 14 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी जन जागरण अभियान : दिनेश आर्य
    हिमाचल प्रदेश

    देशव्यापी समस्याओं को लेकर 14 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी जन जागरण अभियान : दिनेश आर्य

    By Himachal VartaNovember 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।- देश में बढ़ती महंगाई, चौपट होती अर्थव्यवथा, बढ़ती बेरोजगारी आदि देशव्यापी समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। जिसका शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 14 नवंबर को करेंगे।

    प्रेस को जारी बयान में जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने कहा कि अभियान में पद यात्रा के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार ओर हिमाचल प्रदेश सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी नीतियों को अवगत करवाया जाएगा।

    यह राज्य स्तरीय अभियान 29 नवंबर तक चलेगा। यह अभियान अखिल भरतीय कांग्रेस के दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।जिला सिरमौर के पांवटा में दड़ी साहब गुरुद्वारा से पद यात्रा की शुरुआत होगी।

    जो शिवपुर, फूलपुर , बागरण ओर शामपुर होते हुए मानपुर देवड़ा पहुंचेगी ओर वही पद यात्रा का समापन होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रदेश सहित जिला के नेता, ओर कार्यकर्ता भाग लेंगे।

    कार्यक्रम में मात्र नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी, कीमतों में अथाह वृद्धि , खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर सरकार द्वारा नियंत्रण न रख पाने आदि समस्याओं से आम जन को जागृत किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त हर निर्वाचन क्षेत्र में जहां भी पद यात्रा होगी। वहां सुबह प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल के 13 संगठनात्मक जिलों में एक एक निर्वाचन क्षेत्र मे स्वयं यात्रा में भाग लेंगे।जबकि यात्राएं हर निर्वाचन क्षेत्र में सुविधा अनुसार आयोजित किये जाने के निर्देश हाईकमान द्वारा दिये गए हैं।

    जिला सिरमौर में होने वाली इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के नेता, विधायक,पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य , अग्रणी संगठनो के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष व कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जबकि सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.