Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन में योग शिविर आयोजित हुआ
    • उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन
    • पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर
    • पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता बरती गई इसे तुरंत निरस्त किया जाए : प्रताप सिंह रावत
    • कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक में बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी
    • जिला सिरमौर में राजस्व लोक अदालत का सफलतापूर्वक किया जा रहा आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»एस.सी. आयोग के दख़ल के बाद पुडा के कार्यकारी इंजीनियर को मुख्य इंजीनियर के रूप में मिली पदोन्नति
    चण्डीगढ़

    एस.सी. आयोग के दख़ल के बाद पुडा के कार्यकारी इंजीनियर को मुख्य इंजीनियर के रूप में मिली पदोन्नति

    By Himachal VartaNovember 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यकारी इंजीनियर को पिछली तारीख़ 4 मई 2019 से बतौर मुख्य इंजीनियर के तौर पर पदोन्नति दी गई।

    इस सम्बन्ध में आयोग के सदस्य श्री ज्ञान चंद ने बताया कि श्री बलविन्दर सिंह, जो पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण, लुधियाना में बतौर कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), तारीख़ 3 जुलाई 2015 से काम कर रहा था। विभाग में मुख्य इंजनियर की अनुसूचित जाति से सम्बन्धित एक पद खाली होने और इस पद के लिए सभी योग्यताएं पूरी होने के बावजूद सिफऱ् वर्ष 2018-19 की गुप्त रिपोर्टें समय पर प्राप्त न होने के कारण शिकायतकर्ता को मुख्य इंजीनियर के पद से वंचित रखा गया।

    इस सम्बन्ध में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा इस मामले की जाँच के बाद में मुख्य प्रशासक, पुडा से रिपोर्ट माँगी गई थी। पुडा द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता ने बताया कि विभाग द्वारा झूठे तथ्य पेश करके उसकी पदोन्नति में रुकावट पैदा की जा रही है। इस पर आयोग ने फिर पुडा से जवाब तलब किया, जिस पर मुख्य प्रशासक पुडा ने आयोग को बताया कि इस अधिकारी को पदोन्नत नहीं किया जा सकता।

    शिकायतकर्ता द्वारा जो कारण बताए गए उनके आधार पर आयोग के सदस्य श्री ज्ञान चंद ने इस पूरे मामले को जाँचा और आयोग के चेयरपर्सन को अपनी रिपोर्ट पेश की। चेयरपर्सन द्वारा इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्य प्रशासक पुडा से एक्शन टेकन रिपोर्ट माँगी गई। इस पर पुडा ने शिकायतकर्ता श्री बलविन्दर सिंह को बतौर मुख्य इंजीनियर के तौर पर पदोन्नति दे दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन में योग शिविर आयोजित हुआ
    • उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन
    • पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर
    • पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता बरती गई इसे तुरंत निरस्त किया जाए : प्रताप सिंह रावत
    • कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक में बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.