Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देश विरोधी टिप्पणी के लिए मुस्लिम युवती के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
    हिमाचल प्रदेश

    देश विरोधी टिप्पणी के लिए मुस्लिम युवती के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

    By Himachal VartaNovember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। आखिरकार हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक मुस्लिम महिला के खिलाफ एक समुदाय विशेष और भारत माता के खिलाफ टिप्पणी करने के चलते देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक गत दिनों एक मुस्लिम युवती द्वारा अपनी फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट डाली गई थी जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई थी जिसके चलते हिंदू जागरण मंच ने एसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया था।

    हिंदू जागरण मंच ने मांग की थी कि हिंदू देवी देवताओं और हिंदू समुदाय के खिलाफ मुस्लिम युवती द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है , जिसके चलते हिंदू जागरण मंच मुस्लिम युवती के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने और युवती को गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की थी।

    जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने एक समुदाय विशेष और हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने के चलते युवती से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने समुदाय विशेष खिलाफ टिप्पणी करने के चलते आईपीसी की धारा 120 बी और देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।

    एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने बताया कि पुलिस ने युवती के खिलाफ देशद्रोह और समुदाय विशेष के प्रति टिप्पणी के चलते मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने कहा कि पुलिस ने उक्त युवती से भी पूछताछ की जिसमें युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है।

    साथ ही युवती ने यह भी कहा कि किसी ने उस की फेक आईडी बनाई है जिसके चलते पुलिस ने फेसबुक से भी उक्त युवती के अकाउंट की डिटेल मांगी है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी जा रही है कि जो युवती की फेसबुक आईडी बनी है उस फेसबुक आईडी का कौन इस्तेमाल कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.