Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों ने खेरी गाँव के झुगी झोपडी में रहने वालों को दी कानून की जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों ने खेरी गाँव के झुगी झोपडी में रहने वालों को दी कानून की जानकारी

    By Himachal VartaNovember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमालय ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 9 नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले इस विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत हिमालयन कालेज ऑफ़ लॉ के छात्रों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।

    इस दौरान जहां छात्रों को चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। वही इसी सप्ताह के दौरान हिमालय ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के लॉ कॉलेज के छात्रों ने एक नाटक पेश किया , जिसमे विकलांग लड़की को कानूनी सहायता देने पर भी जोर दिया गया।

    छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक में एक विकलांग लड़की का किरदार बेहद पसंद किया गया इसमें दर्शाया गया कि भारत सरकार द्वारा विकलांग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले , आईआरडीपी , ओबीसी , एससी , एसटी और असहाय व्यक्तियों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण धीरू ठाकुर ने इस दौरान लॉ कॉलेज के छात्रों को केंद्र सरकार द्वारा लोगों को किस प्रकार की कानूनी सहायता एवं अधिकार दिए गए हैं उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    साथ ही पांचवें दिन सिरमौर जिला के कालाअंब के एक गांव को गोद लिया गया है , जहां लॉ कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीणों को कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों के साथ लॉ कॉलेज के करीब 60 से अधिक छात्रों ने कालाअंब के खेरी गांव में झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों को कानून की जानकारी दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.