Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaNovember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले के रेणुका में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। उन्होंने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढि़यों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

    इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी किया।
    चैरी की धार हेलीपैड से मेला ग्राउंड तक करीब 10 किलोमीटर लंबे रास्ते में लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

    राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.