Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सीसीए क्लियरेंस होते ही नरेंद्र मोदी करेंगे रेणुका डैम का शिलान्यास : जयराम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    सीसीए क्लियरेंस होते ही नरेंद्र मोदी करेंगे रेणुका डैम का शिलान्यास : जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaNovember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री रेणुका जी अंतर्राष्ट्रीय मेला के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही श्री रेणुका जी डैम के शिलान्यास किया जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटे से प्रदेश को 7000 करोड का एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाने का मौका मिला है।

    उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी डैम को लेकर के तमाम औपचारिकता पूरी हो चुकी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल सीसीए की क्लियरेंस होना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रेणुका जी डैम की बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीसीए की क्लियरेंस हो जाएगी। यही नहीं इस डैम का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में होने वाले पीएम के कार्यक्रम में हावड़ा-कुल्लू प्रोजेक्ट का इनॉग्रेशन किया जाएगा।

    इसके साथ ही दो अन्य प्रोजेक्ट जिनकी सीसीए क्लियरेंस होनी है उनका शिलान्यास किया जाना है। गौरतलब हो कि लंबे अरसे से ठंडे बस्ते में पड़े रेणुका डैम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री बनते अपने पहले श्री रेणुका जी मेले के दौरे में रेणुका डैम को सिरे चढ़ाने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में 6 मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन भी किया था। मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन में श्री रेणुका जी डैम के निर्माण को लेकर मजबूती के साथ इसकी पैरवी भी करी थी।

    इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप , विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, खाद्य पूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बलवीर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.