Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कंगना रनौत ने स्वतंत्रता संग्राम के देशभक्तों का किया अपमान-जय प्रकाश चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत ने स्वतंत्रता संग्राम के देशभक्तों का किया अपमान-जय प्रकाश चौहान

    By Himachal VartaNovember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। कंगना रनौत द्वारा हाल ही में देश की आजादी पर दिए गए बयान की पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति द्वारा कड़ी भर्त्सना ही गई हैं। कंगना रनौत द्वारा दिए इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए पझौता स्वतन्त्रता सैनानी समाज कल्य्ण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जगमोहन मेहता, सोहन सिंह ठाकुर, शेरजंग चौहान, शकुन्तला प्रकाश, प्रकाश ठाकुर, रणबीर चौहान, अलबेल सिंह, यतिन्द्रनाथ, सुन्दर सिंह, देस राज शर्मा, अरूण मेहता, दुर्गा सिंह ठाकुर , परीक्षा चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां पर मात्र एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए राष्ट्र को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए जान न्यौछावर करने वालों देशभक्तांेे का मजाक उड़ाया गया है।
    बता दें कि पद्मश्री मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना राणावत ने जारी बयान में कहा कि असली आजादी 1947 में नहीं बल्कि 2014 में मिली है । जिससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार आने के बाद इस देश ने आजादी की सांस ली है। जय प्रकाश चौहान ने कहा कि आखिर इस बयान के पीछे कंगना रनौत की क्या मंशा रही है जिन्होने इतनी बड़ी बात बोल कर देश भक्तों का अपमान किया है । उन्होंने कहा कि 1947 के दौर में हजारों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। गुलामी के खिलाफ लड़ाई तो देश में 1857 से ही चली आ रही है जहां पर रानी और मंगल पांडेय जैसे महान वीर सपूत व देशभक्त हुए और बाद में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु चंद्रशेखर आजाद व उधम सिंह जैसे भारत मां के बहादुर सपूत जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक का मोह छोड़ दिया था । कंगना राणावत ने उन सभी देशभक्तों का मजाक उड़ाया है। जिसकी पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति कठोर निंदा करती हैं ।
    जय प्रकाश चौहान ने कहा कि हम पद्मश्री का सम्मान करते हैं और उन सभी लोगों का दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी कर्मठता से खुद को पद्मश्री के योग्य बनाया। कंगना राणावत को भी यह सम्मान मिला है तो उन्हें इस की गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी। कंगना इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए । पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग है कि कंगना राणावत से पद्मश्री वापस लिया जाए और ऐसे निंदनीय बयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.