Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जो थोपा था वो वापस लिया है, जो मांगा है वो अभी भी बाकी है : नॉटी
    हिमाचल प्रदेश

    जो थोपा था वो वापस लिया है, जो मांगा है वो अभी भी बाकी है : नॉटी

    By Himachal VartaNovember 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अनिन्दर सिंह नॉटी ने आज प्रेस वार्ता की, जिसमें मोदी सरकार द्वारा वापस लिए तीनों कृषि कानूनों की खुशी जाहिर की गई । उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में मोदी सरकार के अहंकार के टूटने का संदेश आया है।

    उन्होंने कहा कि कृषि क़ानून वापिस लेना सरकार की मजबूरी बन गया था क्योंकि उपचुनाव में जिस तरह से भाजपा की देश मे हार हुई है उससे साफ जाहिर है है कि कहीं न कहीं भाजपा मिशन रिपीट के लिए भी यह रास्ता अपना रही है।

    नॉटी सहित अन्य किसान कार्यकर्तोओं ने कहा कि अभी शहीद किसान बागवानों के बलिदान का भी सरकार जवाब देगी,उन शहीद किसानों से माफी मांगेगी,उन किसानों को न्याय देगी।

    उन्होंने कहा कि किसान अभी नहीं हटेंगे,कहीं सरकार यह सोचकर बैठी हो कि किसानों को खुशी हो रही हो और बॉर्डर से किसान अपना घर का अब रास्ता नापेंगे तो सरकार इस भ्रम में बिल्कुल न रहे।

    उन्होंने कहा कि अभी तो शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को संसद से रद्द करवाना है, संशोधित बिजली कानून जो खेतिहर किसानों की बिजली महंगी करने वाला है उसे रद्द करवाना है।

    एमएसपी पर कानून बनवाना है और जिसे मोदी जी लिखित में भी दे। इस दौरान सभी किसान ढोल नगाड़ों की धुन में झूमते हुए नजर आए,और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई,जहां प्रदेशाध्यक्ष अनिन्दर सिंह नॉटी ने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

    इस खुशी के मौके पर अनिन्दर सिंह नॉटी, गुरजीत सिंह नंबरदार गुरनाम सिंह बंगा ,जसविंदर सिंह बिलिंग , अमरजीत सिंह बंगा , अर्जुन सिंह रमी , हनी सिंह मानक महबूब अली अमरजीत सिंह पिंकू इंद्रजीत सिंह अज्जू गुरनाम सिंह गामा जितेंद्र सिंह राजा एडवोकेट इंदरजीत सिंह ,भूपेंद्र सिंह प्रदीप सिंह प्रितपाल सिंह हरीश चौधरी चरणजीत सिंह जैलदार जगदीश चौधरी सतबीर सिंह सत्तू निशान सिंह लवली मानसिंह परमजीत सिंह बंगा परमिंदर सिंह बंगा गगनजोत सिंह मनशब्द सिंह बिलिंग, आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.