नाहन (हिमाचलवार्ता)। जात-पात तोड़ दो -सभी भेदभाव छोड़ दो, के नारों से देवठी मझगांव गूंज उठा । बता दें कि देवठी मझगांव में चल रहे एकादशी मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा समाज में फैली अनेक प्रकार की समाजिक बुराईयों को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें बच्चों द्वारा जात पात, छुआछुत इत्यादि समाजिक बुराईयों से दूर रहने बारे मेले में आए लोगों को संदेश दिया गया । स्कूली बच्चों द्वारा की गई इस अनूठी पहल से चहूंओर सराहना की जा रही है। गौर रहे कि ग्रामीण परिवेश में आईटी के युग में भी जाति-पाति प्रथा कायम है । अनुसूचित जाति के लोगों का गांव के मंदिरों मंे तथा स्वर्ण जाति के घरों में आज भी प्रवेश वर्जित है । स्कूल के प्रधानाचार्य आन्नद पठानिया ने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा रैली के दौरान पूरे गांव की परिक्रमा की गई । सबसे अहम बात यह है कि मेले में आए लोगों के घर घर तक इस रैली का संदेश पहूंचा।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
