Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मौत का सफर : 32 सीटर बस में 100 से अधिक लोग यात्रा करने को मजबूर
    हिमाचल प्रदेश

    मौत का सफर : 32 सीटर बस में 100 से अधिक लोग यात्रा करने को मजबूर

    By Himachal VartaNovember 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    फाइल फोटो।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मा पापड़ी, कोलावालाभूड़, कण्डईवाला आदि क्षेत्र के लोगों ने परिवहन विभाग से क्षेत्र में अतिरिक्त बसें लगाने की मांग की है।

    लोगों का कहना है कि सुबह के समय इन क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नाहन की तरफ आने वाली बसों में भारी भीड़ रहती है आलम यह होता है कि 32 सीटर बस में भी 100 से अधिक सवारियां सफर करती है ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है लोगों का कहना है कि सुबह के समय में बड़ी संख्या में शैक्षिक संस्थानों के छात्र के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े सरकारी कर्मचारी सफर करते है।

    ऐसे में परिवहन महकमे को चाहिए कि अतिरिक्त बसें इस रूट पर लगाई जाए ताकि आने जाने में लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। उधर इस बारे में अड्डा प्रभारी नाहन सुखराम ठाकुर ने माना कि इस रूट से आने वाली बसों में ओवरलोडिंग रहती है।

    उन्होंने कहा कि नाहन डिपो में स्टाफ और बसों की कमी चल रही है और इस समस्या के बारे में परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाए ताकि लोगो को परेशानी न उठानी पड़ी।

    बसों में जिस कदर ओवर लोडिंग हो रही है उससे साफ जाहिर है कि इन में सफर करने वाले मुसाफिरों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ओवरलोडिंग से अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.