Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»मंत्री जी पांवटा अस्पताल में सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती तो करवा दो , जनता हो रही परेशान
    स्वास्थ्य

    मंत्री जी पांवटा अस्पताल में सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती तो करवा दो , जनता हो रही परेशान

    By Himachal VartaNovember 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल में अभी भी कुल 22 में से चिकित्सकों के छह रिक्त पद है, जिनके पदों को भरने के लिए अक्सर ही ऊर्जा मंत्री मीडिया के सामने वायदे करते हैं,जो किये वायदे आज हवा हवाई हो रहे हैं।

    पांवटा सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों में दो सर्जन,रेडियोलॉजिस्ट व एनेस्थीसिया चिकित्सक के एक -एक पद भरने के आदेश हुए थे,हैरानी की बात तो यह है कि आदेश होने के बावजूद भी किसी चिकित्सक ने पदभार तक नहीं संभाला है।

    पिछले पांच वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन न मंत्री साहब कुछ कर रहे हैं, न ही जनता एकजुटता के साथ आवाज उठा रही है, कुछ समय समाजसेवी नाथूराम व बाह्ती विकास युवा मंच ने भी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा,उन्हें भी यह आश्वासन देकर टाला कि डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है,लेकिन उसके बाद भी अभी तक किसी डॉक्टर ने पदभार गृहण नही किया है।

    गर्भवती महिलाओं को परेशानी आड़े आ रही है क्योंकि पांवटा सिविल अस्पताल में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों सहित,पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भी लोग आते हैं,जिनकी एक उम्मीद परिसर में आते ही टूट जाती है ।

    सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके हुए हैं,करोड़ों की मशीन आज धूल फांक रही है महिलाएं महंगे दामों में निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हैं।

    जबकि ऊर्जा मंत्री ने मीडिया के सामने यह भी कहा था कि जब तक चिकित्सक नही आ जाता तब तक नाहन से सप्ताह में तीन दिन रेडियोलॉजिस्ट सिविल अस्पताल पांवटा में बैठेगा , बोलने के बावजूद भी उन बातों का कोई अर्थ सुखराम चौधरी नहीं निकाल पाए।

    पहले भी कई दफा समाजिक संस्थाएं बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं,तो वहीं डॉक्टरों की नियुक्ति की अधिसूचना दिखाकर उस समय भी माहौल को शांत किया गया ,लेकिन अब लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऊर्जा मंत्री को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    अब तो जनता भी असमंजस में है कि आखिर जो बोला जाता है वो होता क्यों नही है,कहीं न कहीं चुनाव में इसका असर मंत्री पर भारी पड़ सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.