Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 6 से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा सडक सुरक्षा अभियान
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 6 से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा सडक सुरक्षा अभियान

    By Himachal VartaNovember 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 6 से 15 दिसम्बर, 2021 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    इस अभियान के दौरान जिलावासियों को मौसम और सड़क के हालात के अनुसार रक्षात्मक रूप से वाहन चलाने, वाहन लाइटों का सही प्रयोग, हॉर्न का सही प्रयोग, सीट बेल्ट, सड़क लाईटों की सही जानकारी, सड़क पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी, दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट का इस्तेमाल सहित अन्य सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला में स्कूल के बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली बसों व अन्य वाहनों का भी फिटनेस जांचने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के सड़क हादसों को रोका जा सके ।
    उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में 17 दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित किया गया है जिसे जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला की सभी सडको में सडक सुरक्षा संकेतक स्थापित करने व जिला में सडक सुरक्षा गतिविधियांे पर नजर रखने के लिए जल्द से जल्द आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    रामकुमार गौतम ने अधिकारियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग से जुडने वाली सभी सम्पर्क सडकों पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी उपमण्डलाधिकारियों को सडक सुरक्षा समिति के माध्यम से स्थानीय यातायात प्रबन्धन योजना तैयार करने के निर्देश दिए और उपमण्डलाधिकारी शिलाई, संगडाह व राजगढ को अपने ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए जिन रूटों पर बसों की संख्या कम है, ऐसे सभी रूटों की पहचान कर 15 दिसम्बर से पहले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अवगत करवाएं ताकि ऐसे रूटों पर अतिरिक्त बसे लगाई जा सके। ताकि इन क्षेत्रों में लोग कम यातायात साधनों के कमी के कारण ओवर लोडिग के कारण हादसों का शिकार न हो।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से अब तक जिला में सड़क हादसों में लगभग 250 लोगों ने अपनी जान गवाई है इसके अतिरिक्त 900 से अधिक लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से 2021 के दौरान सड़क हादसाें में जान गंवाने की सख्या में कमी आई है।
    उन्होंने जिला वासियों से वाहन चलाते समय और अधिक सर्तकता बरतने की अपील की। ताकि सडक हादसाें में जान गंवाने वालों की संख्या को शून्य किया जा सके।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में सडक सुरक्षा कमेटी का उद्देशय है कि सड़क सुरक्षा के उपायो के प्रयोग द्वारा सड़क हादसों को रोका जा सके। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सरकार व प्रशासन द्वारा जारी सडक नियमाें का पालन करें और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
    इस बैठक में सहायक आयुक्त प्रिंयका चन्द्रा, उमण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.