Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रखरखाव के अभाव में बदहाली के आसूं बहा रही सिंचाई योजना फागू , किसान परेशान!
    हिमाचल प्रदेश

    रखरखाव के अभाव में बदहाली के आसूं बहा रही सिंचाई योजना फागू , किसान परेशान!

    By Himachal VartaNovember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों के बदहाली के आंसू बहा रही है । जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है । आलम यह है कि ़ बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरा पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई । जिससे प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना गंभीर है ।
    बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के पांच गांव फागू, सेर, मनौण, ढांग और पाजयो के लिए अरखटी खडड से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार की गई थी ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके और इस सिंचाई योजना से पांच गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा था । जल शक्ति विभाग की उदासीनता के चलते बीते कई वर्षों से इस योजना की रीमोल्ंिडग नहीं कीेे गई है और राईजिंग मेन की पाईपें बार बार टूट रही है जिससे किसानों को समय पर सिंचाई के पानी नहीं मिल पा रहा है और सैंकड़ों हैक्टेयर भूमि बंजर होने के कागार पर पहूंच गई है । विभाग के इस रवैये से क्षेत्र के किसानों में सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है ।
    कृषि विकास समिति के अध्यक्ष शेर जंग चौहान ने बताया कि इन दिनों किसानों द्वारा खेतों में लसुहन की फसल लगाई गई है परंतु सिंचाई के लिए पानी न उपलब्ध होने से लसुहन की फसल खराब होने लगी है । अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना की बदहाली बारे उनके द्वारा अनेकों बार विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सीयन और एसई से भी बात की गई परंतु किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है । उन्होने हैरानी प्रकट करते हुए बताया कि विभाग द्वारा पानी के वितरण के लिए टैंक व पाईपें बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है परंतु जब तक योजना में पानी की उपलब्धता नहीं होगी इसका कोई औचित्य नहीं हैं। हालंांकि एसडीओ चंदोल सुभाष चौहान ने भी माना कि इस सिंचाई योजना की हालत बहुत दयनीय है परंतु योजना को क्रियाशील बनाने के लिए कोई उनके द्वारा पग नहीं उठाया जा रहा है ।
    एसडीओ जेएसवी चंदोल सुभाष चौहान ने बताया कि सिंचाई योजना की रिमोल्ंिडग के लिए करीब 70 लाख का प्राक्कलन तैयार करके सरकार को भेजा गया है । इसके अतिरिक्त राईजिंग मेन पाईपों की मुरम्मत शीघ्र करवा दी जाएगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.