Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»4.50 करोड़ की लागत से बनेगा मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल-डा. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    4.50 करोड़ की लागत से बनेगा मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल-डा. बिंदल

    By Himachal VartaNovember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर किया कार्य का शुभारम्भ

    नाहन-(हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा के तहत विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। मंडेरवा पुल का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में मारकंडा नदी बरसात के दिनों में स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती थी, लोगों का जीवन दूभर हो जाता था। किन्तु अब क्षेत्र के लोग बरसात के दिनों में बाजार, दफतर, स्कूल और दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आराम से घर से बाहर निकल सकते हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवा रही है जिसके परिणामस्वरूप नाहन विधानसभा आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर उभर रहा है।
    डा. बिन्दल ने विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विगत विपक्षी सरकारों में इस क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा हुई है किन्तु वर्तमान भाजपा में इस क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
    डा. बिन्दल ने बताया कि क्षेत्र में 9.25 करोड से सलानी का पुल, खैरवाला-ढांगवाला में 3 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, खैरी का नाला में 3.19 करोड़ रुपये का पुल और 11 करोड़ रुपये की राशि से सुुकेती-खजूरना सड़क का स्तरोन्नयन आदि निर्माण कार्यो को जनसमर्पित किया जा चुका है। पथराला का खाला में 2.5 करोड़ का पुल बनाया जा रहा है तथा क्षेत्र में अन्य विकास के कार्य तीव्रता से चले रहे हैं।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री, पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.