Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आपदा से निपटने में गृह रक्षकों की रहती है अहम भूमिका-उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा से निपटने में गृह रक्षकों की रहती है अहम भूमिका-उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

    नाहन (हिमाचलवार्ता)— गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैंसल नाहन में आज गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा का 59वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त रामकुमार गौतम उपस्थित हुए।
    उपायुक्त ने गृह रक्षा वाहिनी की परेड का निरीक्षण किया उसके पश्चात वाहिनी ने मुख्यातिथि को परेड द्वारा सलामी दी। इस उपलक्ष पर उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में चतुर्थ गृह रक्षा वाहिनी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गृह रक्षा का प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो में बहुत अहम भूमिका रहती है विशेषकर किसी भी आपदा के समय गृह रक्षा के जवान ही लोगों के जान-माल को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग देते है।
    उन्होंने कहा कि गत दिनों गिरी नदी में आई बाढ़ में गुज्जर परिवार व कुछ मवेशी फंस गए थे जिन्हें इन जवानों द्वारा अपनी सूझबूझ व अदम्य साहस का परिचय देते हुए सभी को सुरक्षित निकाला गया जो कि सचमुच में प्रशंसनीय है।
    उन्होंने कहा कि कोविड काल में लॉकडाउन के दौरान जब सब लोग अपने घरों में बैठे थे तब गृह रक्षा के जवानों ने अपनी सेवाएं प्रदान की है और अभी भी 100 जवान कोविड की रोकथाम के लिए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी भूपेन्द्र सिंह कंवर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
    इस दौरान महिला व पुरुष गृह रक्षको द्वारा व्यवसायिक प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.