Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे प्रशासन : प्रदीप
    हिमाचल प्रदेश

    खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे प्रशासन : प्रदीप

    By Himachal VartaDecember 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के टूरिज्म होटल में आज मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस वार्ता कीऔर कहा कि गिरी नदी में खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो धमकियां विपक्ष की ओर से उसे मिल रही है वह उन धमकियों से नही डरता है क्योंकि वह सच का साथ नही छोड़ेगा।

    मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि जो धमकी विपक्ष की और से उन्हें सरेआम दी गयी है थी, उसकी भी माफी मांग ली गयी है और इससे ही साफ जाहिर होता है कि वह सच हैं।

    प्रदीप का कहना है कि पुरुवाला पुलिस थाना के बिल्कुल निकट खनन धड़ल्ले से खुलेआम हो रहा है। जब इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत की गई तो एसएचओ पुरुवाला विजय रघुवंशी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जो उन्हें शोभा नहीं देता,अब तो मानों ऐसा लगता है कि पुलिस , प्रशासन, विभाग,की खनन माफियाओं के साथ मिलीभगत है।

    मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदीप ने कहा कि पांवटा साहिब की गिरी नदी का सीना खनन माफिया पिछले एक माह से छलनी करने पर तुले हुए हैं,वहीं रेत बजरी से भरी ट्रालियां गिरी से ले जाई जा रही है,जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

    इसके अलावा जो क्रेशर का माल है वह भी इसी मार्ग से गिरी नदी में डाला जा रहा है,जिसके कारण जीव जंतु,व अन्य प्राणी भी प्रभावित हो रहे हैं। इस बाबत वन विभाग, पुलिस विभाग को कई दफा शिकायत सौंप दी गयी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

    निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि गिरी नदी में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जाए,वहीं एचएचओ पुरुवाला की यहां से ट्रांसफर की जाए,एसएचओ द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने पर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है।

    इस दौरान सालवाला पंचायत की दर्जनों महिलाएं पहुंची, जहां एसडीएम विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा गया,हालांकि एसडीएम आज अपने कार्यालय में अनुपस्थित रहे लेकिन ज्ञापन कर्मचारी के द्वारा रिसीव किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.