Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने एनसीसी छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने एनसीसी छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

    By Himachal VartaDecember 8, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर की इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा 04 से 10 दिसम्बर तक सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला सिरमौर द्वारा एनसीसी छात्राओं को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कैंप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 388 एनसीसी की छात्राएं प्रशिक्षण का लाभ ले रही हैं।
    कैंप में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला सिरमौर से प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक राजन कुमार ने एनसीसी छात्राओं को आपदा प्रबंधन, कोरोना प्रबंधन व जलवायु प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स का किस प्रकार आपदा के तीनों चक्रों यानि आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद क्या योगदान रहता है, के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।
    इस कार्यक्रम में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, सिरमौर से भूपेंद्र सिंह ने सभी एनसीसी की छात्राओं को अपने वक्तव्य से आपातकालीन परिचालन केंद्र की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रकार की दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की व महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबर जैसे कि 1077 एवं 1070 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में दस्तावेज समन्वयक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला सिरमौर अरविंद चौहान ने सभी एनसीसी प्रशिक्षु छात्राओं को आधुनिक तकनीक व आपदा के दौरान संचार व्यवस्था एवं तकनीकी व मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल आर. एस. लेहाल, सूबेदार उत्तम कुमार यादव, प्रशिक्षण समन्वयक, इंद्र दत्त शर्मा एवं अन्य एनसीसी स्टाफ तथा विभिन्न जिलों से छात्रों के साथ आए हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी आदि भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.