नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस की मुहिम जारी है,इसी कड़ी में पुरुवाला थाना क्षेत्र व पांवटा थाना क्षेत्र के तहत दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लिया है।
बता दे कि बाहरी राज्यों के उक्त दोनों आरोपियों से चरस की बड़ी खेप बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक एक मामले में राकेश कुमार, उमेश कुमार, जय प्रकाश टीम एसआईयू कार्यालय नाहन को सूचना मिली कि गांव गात्तू के पीछे ऊपर पहाडी पर एक भेड़-बकरी पालक का डेरा अस्थाई रूप से जंगल में रुका हुआ है।
जिसमें एक युवक रोबिन (19) पुत्र गुरदयाल निवासी गांव ग्वाल जिला उतरकाशी उत्तराखण्ड , दो दिन पहले उत्तराखंड से डेरा में रहने व काम करने आया है। युवक अपने साथ बिक्री करने के लिये चरस लेकर आया है व चोरी छिपे स्थानीय इलाके में युवाओं को चरस बेचने का काम कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस देर रात 1.30 बजे के करीब भेड पालको के डेरा में छापेमारी की, तो इस दौरान जंगल के बीच खुले स्थान पर आग जलाकर पांच-छह लोग आग के चारों तरफ बैठे हुए थे। जिनमें रोबिन (19) पुत्र गुरदयाल निवासी गांव ग्वाला जिला उतरकाशी उत्तराखण्ड मौजूद था।
जब रोबिन के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर एक पारदर्शी लिफाफे (पॉलीथिन) के अन्दर बत्तीनुमा काले रंग का मादक पदार्थ चरस पाया गया,जिसका वजन 826 ग्राम था।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम में बिरमपाल, य़ादेश कुमार, ओमप्रकाश आदि करीब 8 बजे रात बस स्टैड पांवटा साहिब गश्त करते हुए पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की गाडी को देखकर एक दम से बस एचपी 71-5968 के पीछे छुप गया।
जिसने अपनी पीठ पर एक काला बैग उठाया हुआ था। जब उस व्यक्ति से नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम समीन्द्र पाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब बताया। जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो बैग के बीच वाली बड़ी जेब से कपड़ों के बीच में एक सफेद दुधिया पॉलीथिन का लिफाफा लिपटा हुआ बरामद हुआ।
जिसे खोलकर चैक किय़ा गया तो उस लिफाफा के अन्दर से काले-भूरे रंग का बत्तीनुमा पदार्थ पाया गया। जिसका वजन 60.97 ग्राम पाया गया। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि दोनों ही मामले को दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
