Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पंचायत समिति संगडाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने क्षेत्र की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया
    हिमाचल प्रदेश

    पंचायत समिति संगडाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने क्षेत्र की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

    By Himachal VartaDecember 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने आज विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत चाढ़ना का दौरा किया और उस पंचायत में चल रही अनेक विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया की पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और पंचायतों के लिए सरकार द्वारा दिए गए बजट का सदुपयोग करें। उन्होंने बताया कि वाटर सेट के तहत संग्राम विकासखंड की 8 पंचायतों में 4 करोड से अधिक की राशि चेक डैम और जलाशयों के निर्माण पर खर्च की जा रही है। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के निरीक्षण के पश्चात निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रत्येक पंचायत को गांव के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं का निष्पादन समयबद्ध और सुचारू तरीके से किया जाना चाहिए।
    ग्राम पंचायत चाड़ना के प्रधान धर्मपाल सूर्या ने अध्यक्ष को बताया कि उनकी पंचायत में वाटर शैड के अंतर्गत 30 योजनाओं के लिए ₹56 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से लगभग 28 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है और शेष धनराशि कार्य निष्पादन की प्रगति के साथ-साथ शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत के अनेक गांवों में रास्तों, भूमि सुधार, सिंचाई टैंकों और श्मशान घाट निर्माण जैसी अनेक योजनाओं का निष्पादन मनरेगा के अंतर्गत चल रहा है और इन योजनाओं को समय बाद तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पशुधन प्रोत्साहन राशि के अंतर्गत 5 लाख की लागत से पंचायत भवन का अतिरिक्त निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
    पंचायत प्रधान ने बताया की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत भी चाढ़ना पंचायत में विद्यालयों में शौचालय निर्माण और चाढ़ना गांव में स्ट्रीट लाइट्स का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि चाढ़णा गांव को जाने वाली सड़क में पुलियो और निकासी नालियों का कार्य किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि इसी पंचायत में तीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.