Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ग्राम पंचायत हलाह में मनरेगा के काम को ठेकेदारी पर कराए जाने पर आवाज उठाने वाले के ऊपर प्रधान पति व जेठ द्वारा धारदार हत्यारों से हमला करने के आरोप
    हिमाचल प्रदेश

    ग्राम पंचायत हलाह में मनरेगा के काम को ठेकेदारी पर कराए जाने पर आवाज उठाने वाले के ऊपर प्रधान पति व जेठ द्वारा धारदार हत्यारों से हमला करने के आरोप

    By Himachal VartaDecember 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाह में दो गुट्टों के बीच हुई खूनी झड़प में दो लोगो को गंभीर चोटे आई है, दोनो घायल व्यक्तियों को रोनहाट अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर प्राथमिक इलाज चल रहा है, पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।

    पीड़ित अनिल पुत्र हीरा सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र केदार सिंह गांव हलाह निवासियों ने पुलिस को शिकायत की है, कि जब वह लोग गांव से भीव के लिए जा रहे थे तो स्कूल के नजदीक भीव में पार्ट-2 निर्माणाधिन गली का कार्य पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत करवाया जा रहा है, जिसे ठेकेदारी प्रथा के तहत पूर्व प्रधान यशपाल द्वारा पूर्ण करवाया जा रहा है,

    इस दौरान मौका पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे मजदूरों व पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों को रोकने के लिए कहा गया, जब वह रुके नहीं तो घटिया सामग्री की फोटो व वीडियो बनाने की कोशिश की गई, तो उपस्थित पंचायत प्रधान सविता देवी, प्रधान पति सुरेश चंद, प्रधान के जेठ नैतर सिंह, गुमान सिंह, लायक राम, सुंदर सिंह, शेर सिंह, विक्रम, रणदीप जगपाल व अन्य उपस्थित सहयोगियों ने हम दोनो पर धारदार हत्यारों से हमला कर दिया, हमारे मोबाइल हमसे छीन लिए गए, और पांव के नीचे कुचल कर हमपर ताबड़तोड़ जान से मारने के लिए हमले किए गए, हमे बंधक बनाया तथा जान से मारने की पूर्ण कोशिश की गई है, जिससे हमारे सिर व शरीर पर जानलेवा चोटे आई है।

    सूत्रों की माने तो सविता देवी के पंचायत प्रधान बनने के बाद से प्रधान पति व जेठ की दबंगई लगातार देखने में आ रही है, इससे पहले भी इन दोनो व्यक्तियों पर कई आरोप लग चुके है, हालाकि दोनो ही व्यक्ति सरकारी नौकर है, बावजूद उसके ड्यूटी पर कम और स्थानीय पंचायत के विकासात्मक कार्यों में अधिक नजर आ रहे है, यह बड़ा कारण है कि अक्सर लोग पंचायत में हो रही धांधलियों सहित दोनो लोगो का हस्तक्षेप जनता पर भारी पड़ रहा है।

    मनरेगा के तहत धांधलियों के लिए शिलाई विकास खंड प्रदेश में बदनाम है, इससे पहले इसी ही खूनी झड़प में ग्राम पंचायत बांदली में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, और अब हलाह पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमर्जी व धांधलियों पर खुनी संघर्ष सामने आया है, डीएसपी पावटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हलाह पंचायत में दो गुटों के बीच खूनी लड़ाई हुई है, जिसमे दो लोगो को गंभीर चोटे आई है, पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है, तथा मामले में बारीकी से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.