Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से लगाया जा रहा था ट्यूबवेल , तहसीलदार ने रुकवाया
    हिमाचल प्रदेश

    मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से लगाया जा रहा था ट्यूबवेल , तहसीलदार ने रुकवाया

    By Himachal VartaDecember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गरु की नगरी पांवटा साहिब में अवैध रूप से ट्यूबवेल लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के राजकीय महाविद्यालय के समीप देईजी साहिबा मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से एक ट्यूबवेल बोरिंग का कार्य करने पर लोगों ने विरोध किया है।

    करोड़ों रूपये की मंदिर भूमि के बीचों बीच इस तरह से अवैध कार्य से लोग हैरान थे। सूचना मिलने पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे तथा अवैध रूप से किए जा रहे ट्यूबवेल बोरिंग कार्य को बंद करवा दिया गया।

    प्राप्त जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के श्री गुरू गोविंद महाविद्यालय के समीप देईजी साहिबा मंदिर की भूमि पर बिचोबिच ट्यूवेल के लिए बोरिंग की खुदाई का काम किया जा रहा था।

    जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर लोगों ने विरोध किया व लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को कर दी। क्योंकि इस भूमि पर किसी भी तरह की गतिविधियों के लिए एसडीएम व तहसीलदार व मंदिर कमेटी की अनुमति के बिना नही किया जा सकता।

    ये हैरानी की बात है कि किस की अनुमति से कौन सा विभाग या कोई निजी स्तर पर अवैध रूप से कार्य करवा रहा था। किसकी शह पर ये अवैध कार्य वार्ड में किया जा रहा था। वो भी करोड़ो रूपये मंदिर भूमि के बीचों बीच किया जा रहा है। जबकि, पहले ही दर्जनों अवैध अतिक्रमण को ऊच्च न्यायलय के माध्यम से हटवाया जा सका था।

    मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी उचित कार्यवाही करवाने की मांग रखी है। ऐसे कार्य करने वाले की मशीन को ही जब्त करने की मांग की है।

    हालांकि, सूचना मिलते ही तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। उधर पांवटा साहिब के तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को बंद करवाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.