Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»फेज -2 आरजीवी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी नतमस्तक
    हिमाचल प्रदेश

    फेज -2 आरजीवी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी नतमस्तक

    By Himachal VartaDecember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कहते है कि “असल ठंडक का पता तब चलता है जब पानी खुद के नीचे पहुंचता है”, ऐसा ही आलम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सामने आया है, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में फेज -2 पर कार्य कर रही आरजीवी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई व मनमर्जी का सामना राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण की टीम को तब करना पड़ा, जब प्राधिकरण टीम मौका पर इस्तेमाल हो रही घाटियां सामग्री व कार्य की जांच करने पहुंची, आरजीवी कम्पनी, प्रोजेक्ट मैनेजर के हौसले इतने बुलंद है, कि कार्य की जांच करने पहुंची टीम को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है, जब टीम ने घटिया सामग्री से बन रही सड़क की सुरक्षा दीवार को तोड़ने की बात कही, तो कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीम पर उस तरह भड़क गए, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम आरजीवी कम्पनी की कठपुतली हो, कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई व दादागिरी का वीडियो फेसबुक व सोशल साइटों पर वायरल हो रहा है।

    जानकारी के मुताबिक आरजीवी कम्पनी द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल व घटिया कार्य करने की शिकायते राजमार्ग प्राधिकरण को की गई है, जिसपर प्राधिकरण की टीम ने मौका का निरीक्षण किया तो कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दादागिरी व बेअदबी का सामना करना पड़ा है, यह पहली मर्तबा नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले कई बार प्रोजेक्ट मैनेजर की बेअदबी, दादागिरी व मनमर्जी, आरजीवी कम्पनी को सवालों के घेरे में खड़ा कर चुकी है, कभी कम्पनी के कर्मचारी सड़क में वाहनों के जाम को लेकर बेअदबी करते नजर आते है तो कभी कम्पनी बेतारतीव तरीके से सड़क का मलबा लोगों की घासनीयों में फेंकती नजर आती है, कभी प्रोजेक्ट मैनेजर समाजसेवी नाथू राम से घटिया कार्यप्रणाली को लेकर उलझ पड़ते है, यह क्रम पिछले 6 महीनों से लगातार चल रहा है।

    हम आपको बताना चाहते है, कि इन दिनों आरजीवी कम्पनी सड़क में सुरक्षा दीवारों का कार्य कर रही है, जिसमे जहां घटिया किस्म की रेत बजरी के साथ कम रेशों में सीमेंट डाला जा रहा है, वही दीवारों में खड़े पत्थर करके लगाए जा रहे है, किस तरह कम्पनी कार्य कर रही है यह आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखाने की कोशिश की है!
    भविष्य में जैसे ही दीवारों पर पहाड़ का दबाव पड़ेगा, सुरक्षा दीवार मिट्टी के ढेर की तरह गिर जाएगी और तब बड़ी आपदा पर विश्लेषण करने वाले सैकड़ों लोग एकत्रित हो जाएंगे, सरकारी एजेंसियां भी अपनी जांच करती नजर आएगी लेकिन वर्तमान में बचाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 भारत का पहला ऐसा राष्ट्रीयमार्ग होगा, जिसमे एक के ऊपर एक पत्थर खड़े करके सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है, हालाकि यह सब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नाकों तले हो रहा है,

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.