Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ग्राम पंचायत दाना घाटों व खूड द्राविल में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    ग्राम पंचायत दाना घाटों व खूड द्राविल में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दी जानकारी

    By Himachal VartaDecember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में कलाकार गीत-संगीत व अभिनय से लोगों को कर रहे जागरूक

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाना घाटों व खूड द्राविल में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत व अभिनय से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
    इस कड़ी में कलाकारों ने ’’विकास की राह पर, क्षितिज की ओर हिमाचल, चल रहा हिमाचल, बढ़ रहा हिमाचल’’ समूह गीत से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोक गीतों से लोगों का मनोरंजन किया गया तथा नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक के पात्रों के माध्यम से किसान सम्मान निधि में प्रति वर्ष 6000 रुपए सीधे किसानों के खाते में देने की बात बताई गई।
    नाटक के अन्य पात्र, जो बेरोजगार हैं, उनके माध्यम से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को 60 लाख रुपए तक का ऋण 25 प्रतिशत उपदान पर जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत व विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान पर स्वरोजगार लगाने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब इस योजना में 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं जिनमें युवा स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।
    इस दौरान कलाकारों ने ’’जो बात कही हमने, तुम भी समझ लेना, करना न नशा कोई, ये सबको बता देना’’ समूह गीत से नशा न करने का सन्देश दिया। उन्होंने गांव-गांव में नशा निवारण समितियों का गठन करने व अपने आस-पास नशीले पदार्थों को बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.