Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मीडिया की दस्तक के बाद खनन माफियाओं की दहलीज तक पहुंचा प्रशासन
    हिमाचल प्रदेश

    मीडिया की दस्तक के बाद खनन माफियाओं की दहलीज तक पहुंचा प्रशासन

    By Himachal VartaDecember 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा पुलिस प्रशासन, वन विभाग व माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

    पुलिस और वन विभाग माइनिंग विभाग की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र व यमुना नदी पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां को जब्त किया है।

    वह इस दौरान खनन करने के लिए इस्तेमाल करने वाला सामान भी जब्त किया गया। पांवटा साहिब के एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर व वन विभाग के डीएफओ कुणाल के साथ पुलिस, वन विभाग और माइनिंग विभाग की टीम मौजूद रही।

    इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम को आते देख कर मौके से सभी खनन माफिया अपने ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। अवैध रूप से नदियों से उठाई जा रही खनन सामग्री से राज्य को भी भारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। पांवटा साहिब के यमुना नदी में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध खनन जोरो पर है। यहां अवैध रूप से नदियों से खनन सामग्री उठाई जा रही है।

    पांवटा साहिब के साथ लगती यमुना नदी में यमुना पुल, नवादा, रामपुर घाट, भूपपुर आदि स्थानों पर अवैध रूप से नदी से खनिज सम्पदा पर डाका डाला जा रहा है। गिरी नदी में बांगरण पुल, सतौन पुल के पास, रेणुका- सतौन मार्ग के साथ लगती उक्त नदी में कई जगह अवैध खनन करते लोगो को देखा जा सकता हैं। जबकि पांवटा क्षेत्र से लगती एक ओर बाती नदी के किनारे से भी अवैध रूप से खनिज सम्पदा के रूप में रेत, बजरी, पत्थर आदि बिना अनुमति के उठाया जा रहा है जिसको देखते हुए पांवटा के एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर, डीएफओ कुणाल अंग्रिश व माइनिंग अधिकारी द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की और छ ट्रैक्टर जब्त किये। इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन व डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.