Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक करे : उपायुक्त सिरमौर
    हिमाचल प्रदेश

    सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक करे : उपायुक्त सिरमौर

    By Himachal VartaDecember 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सराहनीय कदम है। यह बात सड़क सुरक्षा अभियान के समापन पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कही।

    उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक का दायित्व है। उन्होंने ने कहा की सबसे पहले हमारा दायित्व बनता है कि लोगों की जान बचाई जा सके रामकुमार गौतम ने कहा कि गत दिनों जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिला सिरमौर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाए जिससे पुलिस प्रशासन द्वारा बाखूबी चलाया गया।

    इसका मुख्य उद्देश्य जिला सिरमौर में पिछले कुछ महीनों में वाहन दुर्घटनाओं के मामलो में अचानक हुई बढ़ोत्तरी था जिसके चलते जिला सिरमौर में लोगों के जीवन को बचाने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता थी।

    एसपी सिरमौर ओमपति जम्वाल ने कहा कि इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर पुलिस द्वारा समस्त थानों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगभग 8800 वाहन चालकों एवं आम व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

    इसके अतिरिक्त इस अभियान के दौरान जिला सिरमौर में लगभग 315 वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं आंखो की निशुल्क जांच भी करवाई गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सकारात्मक परिणाम यह भी आया कि जहां पिछले कुछ समय में जिला सिरमौर में प्रतिदिन वाहन दुर्घटना घटित हो रही थी और बहुत से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी वहीं इस अभियान के दौरान यह देखने में आया है कि पिछले 15 दिनों में वाहन दुर्घटना के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई तथा अधिकतर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन भी कर रहे है।

    गौरतलब है कि नवम्बर, 2021 तक जिला सिरमौर में 225 वाहन दुर्घटनाओं के मामले दर्ज हुए, जिसमें 294 व्यक्ति घायल हुए और 96 व्यक्तियों की मौत हुई है। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने के लिए छवि लाल निवासी शंभू वाला, (नाहन) को सम्मानित किया गया!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.