Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में यमुना नदी को स्वच्छ कर मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में यमुना नदी को स्वच्छ कर मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

    By Himachal VartaDecember 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 24 दिसंबर को यमुना नदी के संरक्षण के लिए  स्वच्छ यमुना उत्सव मनाया जाएगा जिसके अर्न्तगत सिरमौर में बहने वाली यमुना नदी  क्षेत्र में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जल शक्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।
    उपायुक्त ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी होती है इसीलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे की अनेक मानव सभ्यताओं का जन्म और विकास हुआ है और नदी तमाम मानव संस्कृतियों की जननी है, प्रकृति की गोद में रहने वाले हमारे पूर्वज नदी जल की अहमियत समझते थे नदियां जीवन का आधार है और नदियों को विलुप्त और प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है।
    उपायुक्त ने इस बैठक में भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी को 24 दिसंबर को पावटा साहिब में स्वतंत्रता से पूर्व नदियों के इतिहास व इसके महत्व पर सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग को जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सेव दा रिवर थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपए दिए जाएंगे इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में विजेता को क्रमश 1100, 700 व 500 रुपये दिया जाएगा।
    उन्होनें बताया कि इस सफाई कार्यक्रम में जिला की सभी महिला मंडल, पंचायत प्रतिनिधि, एनएसएस स्वयंसेवी, एनसीसी कैडिट व स्वयं सहायता समूह के सदस्य  भाग लेंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को  शाम 6 बजे सफाई कार्यक्रम के बाद यमुना घाट पर आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 11000 दीप जलाकर दीर्पाेत्सव मनाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.