Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पच्छाद के ग्रामीणों को बताई कानून की बारीकियां
    हिमाचल प्रदेश

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पच्छाद के ग्रामीणों को बताई कानून की बारीकियां

    By Himachal VartaDecember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज विकास खण्ड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली 34 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। माधवी सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के कार्य व उनकी शक्तियों के बारे में अवगत करवाया।

    इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता लेने बारे सूचना आम जनता तक पहुंचाने बारे अनुरोध किया।
    इस शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में विकास खण्ड पच्छाद की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उप प्रधानों सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.