Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए नाहन में लगाए जा रहे है कैम्प
    हिमाचल प्रदेश

    ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए नाहन में लगाए जा रहे है कैम्प

    By Himachal VartaDecember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    ई-श्रमिक कार्ड के बन जाने पर श्रमिक को 2 लाख रू. तक का दुर्घटना बीमा का लाभ

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए ई-श्रम पोर्टल को आरम्भ किया गया है। इस पोर्टल पर श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए नाहन मे 20 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2021 तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
    यह जानकारी देतेे हुए श्रम अधिकारी जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि 20 व 21 दिसम्बर को लोक मित्र केन्द्र चौहान का बाग नजदीक यूनियन बैंक व लोक मित्र केन्द्र नजदीक आर पी-1 चैक पोस्ट नाहन में, कच्चा टैंक नजदीक पुराना को-आपरेटिव बैंक, नादिया ग्रैफिक्स लोक मित्र केन्द्र नजदीक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन तथा 21 व 22 दिसम्बर को बड़ा चौक नाहन नजदीक खेड़ा मन्दिर में पंजीकरण के लिए कैम्प लगाए जाएंगे।
    उन्होने बताया कि ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण से  जो भी श्रमिक जिन्होने अपना पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर करवाया है, उन्हे ई-श्रमिक कार्ड दिया जायेगा तथा इस ई-श्रमिक कार्ड के बन जाने पर श्रमिक को 2 लाख रू. तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो 1 लाख रू. का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए जो भी योजनाएं लागू की जाएंगी वह इसी ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
    ई-श्रम पोर्टल पर वो सभी लोग पंजीकरण करवा सकते है जो घर पर काम करने वाला हो, आंगनवाड़ी वर्कर, मनरेगा वर्कर, निर्माण कार्य करने वाला, प्रवासी श्रमिक, आशा वर्कर, मछली पालक, रेहडी वाले, छोटे दुकानदार, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक, टैक्सी ड्राईवर, कारपेंटर, ऑटो रिक्शा चालक, बस-ट्रक चालक और परिचालक, प्लम्बर, कूड़ा कचरा उठाने वाले, बोझा उठाने वाले, खेतीहर किसान व इसी तरह अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि।
    उन्होने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर जो आधार कार्ड के साथ लिंक हो तथा सेविंग बैंक अकाउंट नम्बर होना चाहिए। कामगार की आयु 16 से 59 तथा उसे राज्य बीमा निगम व कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ न मिल रहा हो,वह आयकर दाता नही होना चाहिए।

    e.shram.gov.in पोर्टल पर स्वयं भी लॉग इन किया जा सकता है या फिर लोकमित्र केन्द्र या कॉमन सर्विस सेन्टर में जाकर मुफ्त में अपना पंजीकरण करवा सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.