Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भालुओं का हमला, नौ क्विंटल मक्की को किया नष्ट
    हिमाचल प्रदेश

    भालुओं का हमला, नौ क्विंटल मक्की को किया नष्ट

    By Himachal VartaDecember 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरस्वार पंचायत में भालुओं के आने से दहशत का माहौल फैल गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भालुओं की संख्या एक से ज़्यादा बताई जा रही है। गांव के प्रधान देशराज ठाकुर व पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे भालुओं ने पंचायत क्षेत्र में लगे हुए घराटों को काफी नुक्सान पहुंचाया है।

    बताया कि नहर गांव के सिरमौर सिंह, चलाना गांव के शमशेर तथा स्वार गांव के रतन सिंह के घराट में रखी करीब तीन -तीन क्विंटल मक्की को तहस नहस कर दिया है। जिसको लेकर गांव में काफी दहशत का माहौल भी है। भालुओं के द्वारा इन घराटों के दरवाजे फट्टे आदि भी तोड़ दिए गए है।

    बताना जरूरी है कि स्थानीय ग्रामीण गांव के इन घराटों में अपनी गेहूं व मक्की आदि को पिसवाने के लिए आते है। ग्राम प्रधान देशराज ठाकुर के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। हालाँकि, जंगली भालू अभी तक आबादी वाले क्षेत्र में नहीं दिखे है बावजूद इसके घासनियों से घास लाने वाले गांव के लोग अपने खेतों में जाने से भी कतरा रहे है।

    पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा ने प्रशासन और वन विभाग से इन भालुओं को पकड़ने की भी गुजारिश करी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.