Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»6 माह से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को जल्द निपटाएं अधिकारी : उपायुक्त गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    6 माह से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को जल्द निपटाएं अधिकारी : उपायुक्त गौतम

    By Himachal VartaDecember 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 6 माह से अधिक समय से लंबित सभी राजस्व मामलों को जल्द निपटाया जाए यह आदेश उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार मंे राजस्व अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

    इस बैठक में 1 जुलाई, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक राजस्व कार्य कलापों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला में म्यूटेशन से सम्बन्धित सभी मामलों को 3 महीनो के भीतर निपटाएं और अधिकारियों को खानगी तकसीम के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए।

    इसके अतिरिक्त राजस्व कर्मचारियों को शीघ्र ही ई-आफिस और राजस्व मामला प्रबन्धन प्रणाली का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि राजस्व सम्बन्धी मामलों के निपटारे में तेजी आ सके।

    बैठक में मकान हीन व्यक्ति तथा परिवारों के आवेदनों व भूमिहीन पात्र व्यक्तियों को भूमि आवंटन के मामलों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द भूमि आवंटन की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने बैठक में घुमन्तु गुर्जरों के प्रकरणों की नवीनतम स्थिति का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त बैठक में डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत भू-अभिलेख का संगणकीकरण, दाखला जमाबंदी, पीएम किसान, मेघ निशानदेही आदि बारे भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    इस बैठक में उप मण्डलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन, उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ शशांक गुप्ता, उपमंडलाधिकारी संगडाह विक्रम नेगी, उपमंडलाधिकारी राजगढ सुरेन्द्र मोहन व जिला के सभी राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.