Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों और हाटियों के बीच होगी आर-पार की जंग : हाटी समिति
    हिमाचल प्रदेश

    आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों और हाटियों के बीच होगी आर-पार की जंग : हाटी समिति

    By Himachal VartaDecember 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हाटी समिति लगातार आवाज बुलंद करती आई है। लेकिन सुनवाई ना होने के चलते हाटी समिति समेत अब स्थानीय लोगों में रोष पनपा है।

    हाटी समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई न हुई तो आगामी चुनाव में गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतें अपना दम दिखाएगी। हाटी समिति नाहन इकाई के अध्यक्ष सीताराम तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजाति क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर पिछले 50 सालों से हाटी केंद्रीय समिति मांग उठा रही है।

    उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अपनी मांगों के समर्थन में आज एक ज्ञापन डीसी सिरमौर के मार्फत देश के प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है।

    उन्होंने बताया की भारत सरकार ने अब तक जो भी आपत्तियां लगी है सभी को पूरा कर रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजी हैं। लेकिन बावजूद इसके भी आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है ।

    केंद्रीय हाटी समिति के सदस्य सुरेन्द्र हिंदुस्तानी ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी केंद्रीय समिति का प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है।

    इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री व पूर्व में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने 2014 में चुनावी रैली के दौरान चौगान मैदान से चुनावी रैली के दौरान गिरिपार क्षेत्र को जनजाति क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की थी लेकिन बावजूद इन सब के भी आज तक गिरिपार क्षेत्र के लाखों लोगों की मांग पूरी नहीं हो पाई है।

    केंद्र सरकार द्वारा जो भी आपत्तियां लगाई गई वह समय.समय पर प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रेषित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाखों लोगों का अब सब्र का बांध टूट चुका है अगर क्षेत्र की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र की 144 पंचायतों के लाखों लोग आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाएंगे। और राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। उन्होंने कहा कि अब गांधी नीति छोड़कर सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद के रास्ते पर चलेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.