Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की

    By Himachal VartaDecember 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने की 27 तारीख को प्रस्तावित मण्डी दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनके जलपान के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि इस विशाल आयोजन के कारण आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े। उन्होंने राज्य के विभिन्न भागों से बसों में आने वाले लोगों के लिए जलपान के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को लाने वाली प्रत्येक बस में एक सम्पर्क अधिकारी की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सभी लाभार्थी समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचे।

    परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महिन्द्र धर्माणी, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, जिला मण्डी के उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन मण्डी में बैठक में उपस्थिति थे, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक सन्दीप कुमार और विभिन्न जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.