Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»माँ यमुना की आरती के साथ शुरू हुआ अमृत महोत्सव कार्यक्रम
    हिमाचल प्रदेश

    माँ यमुना की आरती के साथ शुरू हुआ अमृत महोत्सव कार्यक्रम

    By Himachal VartaDecember 24, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव के दौरान कार्यक्रम आयोजित हुआ , जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर अतिथि शिरकत की व सभी को नदी उत्सव की बधाई दी।

    इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में नदी को दूषित करने का प्रदूषण सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि न केवल पेयजल दृष्टि से नदियों को न देखे,अपितु नदियों का अपने आप मे एक धार्मिक महत्व है,और आज भी पूरे देश मे नदियों को पूजा जाता है।

    कश्यप ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है,और प्रदेश की बात करें तो आज आर्थिकी में भी नदियों का बहुत बड़ा योगदान है,जैसे बिजली के प्रोजेक्ट भी आज नदियों के द्वारा बने हैं,यही नही जल स्त्रोत भी नदियों से ही हैं,इसलिए नदी जीवनदायिनी हैं।

    मंच से सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी में सात हजार करोड़ के प्रोजेक्ट गिरी नदी (रेणुका) का शुभारंभ होगा,जिसका शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा मंडी दौरे के दौरान होगा,जिसमें रेणुका जी मे डैम बनेगा।

    उन्होंने कहा कि गिरी नदी में इस प्रोजेक्ट के बनने से प्रदेश के लोगों को लाभ होगा तो वहीं दिल्ली के निवासियों को पानी भेजा जाएगा,कहा कि नदियों का हम सभी मिलकर सरंक्षण करें,क्योंकि नदियां हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

    जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से यमुना नदी के महत्व को बताया। वहीं इस दौरान कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया ,जिसमें एनएसएस के छात्रों ,पत्रकारों,अध्यापकों ने भाग लिया ,व अपनी कविताओं के द्वारा नदी के महत्व का बखान किया।

    इस कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप,खाद आपूर्ति निगम एवं उपाध्यक्ष बलदेव तोमर , एसडीएम विवेक महाजन, बीडीसी सदस्य , महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा , नगर परिषद की चेयरमैन निर्मल कौर , हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष आरपी तिवारी ,एचपीसीए के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ,व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.