Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

    By Himachal VartaDecember 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    साहब ! अब तो आवाज उठाना भी गुनाह है, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे लोगों पर अब पुलिस ने चाबुक चला दिया है। गोभक्त सचिन ओबरॉय समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    चारों पर आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन व विश्व शांति के लिए हवन पूजन की अनुमति ली गई थी , लेकिन रामलीला मैदान में बाद में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

    जानकारी अनुसार पांवटा नगर परिषद पांवटा के ईओ ने 22 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप था कि 16 अक्टूबर को सचिन ओबरॉय ने नगर परिषद के रामलीला मैदान का गौ संरक्षण की अपनी मुहिम के तहत शांतिपूर्वक गो प्रदर्शन व विश्व शांति हेतु हवन पूजन यज्ञ करने की नियमानुसार अनुमति ली थी।

    लेकिन बाद में अनुमति की अवहेलना करते हुए सोशल मीडिया में दिनांक 18 अक्टूबर को पोस्ट डालते लिखा कि 19 अक्टूबर से इस मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का उपयोग करने जा रहे हैं।

    नगर परिषद ने इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव 18 अक्टूबर को जारी अनुमति रद्द कर दी। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब ने थाना पांवटा साहिब में एक शिकायत 22 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी।

    इस मैदान की साफ सफाई व मैदान को समतल करने का कार्य प्रस्तावित था लेकिन अवैध रूप से मैदान को अस्थायी तौर पर गोमाता सहित कब्जा किए जाने से नगर पालिका मैदान की उचित सफाई करने में असहज महसूस कर रही थी।

    शिकायत पर गौभक्त सचिन ओबेरॉय, व्यापार मंडल प्रधान अनिंदर सिंह नोटी, अजय संसरवाल व अश्वनी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.