Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद से पांच सौ कार्यकर्ता जाएंगें पीएम रैली में
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद से पांच सौ कार्यकर्ता जाएंगें पीएम रैली में

    By Himachal VartaDecember 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। । पच्छाद क्षेत्र से तीन बसें व 69 छोटी गाड़ियोें का काफिला मंडी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सोमवार की प्रातः मंडी के लिए रवाना होगा  । बता दें कि वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है । पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि पच्छाद से कुल पांच सौ कार्यकर्ता मंडी रैली में शामिल होगें । उन्होने बताया कि पीएम  नरेन्द्र मोदी की रैली  ऐतिहासिक रैली होगी ।

     रीना कश्यप ने  बताया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश के इतिहास में स्वर्णीम युग के रूप मे जाना जाएगा । कोविड-19 के महा संकट के बावजूद भी प्रदेश में विकास की कमी को सीएम जयराम ठाकुर ने आड़े नहीं आने दिया । बताया कि  मंडी के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा  11281 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को समर्पित किया जाएगा । जिसमें 6700 करोड़ की रेणुका डेम परियोजना शामिल है । रीना कश्यप ने बताया कि बीते कई वर्षों से लंबित पड़ी रेणुका डेम परियोजना को स्वीकृत करवाने में सीएम जयराम ठाकुर का विशेष योगदान रहा है । जिसमें जहां सिरमौर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होगें वहीं पर इस डेम पर बनने वाली 40 मैगावाट बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त मिलेगी ।
    रीना कश्यप ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद मेें विकास की नई इबारत लिखी गई है । छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुम्हारहटटी सड़क के लिए 46 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई जिस पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है । इसी प्रकार 18 करोड़ से हलोनीपुल-शलेच कैंची सड़क को पक्का किया गया । इसी प्रकार राजगढ़ की विभिन्न सड़कों के लिए करोड़ों रूपये की राशि स्वीकृत की गई है । सरांह के लिए लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय, राजगढ़ के लिए जेएसवी का मंडल कार्यालय, बीएमओ कार्यालय इत्यादि कार्यालय स्वीकृत किए गए हैं ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.