Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती : सुख राम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती : सुख राम चौधरी

    By Himachal VartaDecember 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। आज मास्टर्स खेल एसोसिएशन द्वारा नगरपालिका मैदान पांवटा साहिब में राज्यस्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। उन्होंने कहा कि खेलो को जीवन का हिस्सा बनना होगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण होगा।

    उन्होंने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं और हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है।

    ऊर्जा मंत्री ने मास्टर्स खेल एसोसिएशन को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हज़ार की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मास्टर्स खेल एसोसिएशन के महासचिव भीष्म चौहान ने मास्टर्स खेल एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से 100 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है तथा आज यहां 30 वर्ष से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    इस से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पांवटा साहिब में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत मुगलावाला में वनडे वंडर्स द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुगलावाला में यह ट्रॉफी पिछले 15 वर्षों से आयोजित की जा रही है।

    इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।यह प्रतियोगिता 25 नवम्बर से चली आ रही थी। आज इसका फाइनल मैच सेफ़निक्स प्रोलाइफ ज्वालापुर तथा चौधरी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें विजेता सेफ़निक्स प्रोफाइल ज्वालापुर रही ऊर्जा मंत्री ने विजेता टीम तथा रनर- अप टीम को को ट्रॉफी दी।

    इस के अतिरिक्त वनडे वंडर के आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हज़ार की राशि देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी तथा मुगलावाला में जगीरी राम पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद, पूर्व प्रधान सुंदर, यशपाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य व विवेक सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.