Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»काम न करने वाले अधिकारियों व नेताओं को भगवान सदबुद्धि दे : सुनील
    हिमाचल प्रदेश

    काम न करने वाले अधिकारियों व नेताओं को भगवान सदबुद्धि दे : सुनील

    By Himachal VartaDecember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    है भगवान ! अब तो सद्बुद्धि दे दो , काम न करने वाले अधिकारियों व नेताओं को : सुनील

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर व्यवस्था परिवर्तन मंच का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया।

    पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे आए दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को व्यक्त करने के अनूठे तरीके ईजाद कर रहे हैं।

    बीते सप्ताह प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन स्थल से उठाकर यमुना घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी निराशा व्यक्त करते हुए मां यमुना में विश्वास जताया और आरती करके सिविल अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग की।

    पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक और बाहती युवा विकास मंच के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि वे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पिछले सात दिन से लगातार धरने पर है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई स्थाई समाधान सामने नहीं आया है।

    उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले इन युवा प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था की खिल्ली उड़ाते हुए 6 साल से ताला बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष की आरती उतार कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की थी।

    वहीं वीरवार को उन्होंने मां यमुना की आरती कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की और मां यमुना के माध्यम से पीएम मोदी को पत्र भेजकर अपनी व्यथा से अवगत करवाया।

    अब सोमवार को उन्होंने शासन प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.