Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एक तरफ बांध का शिलान्यास दूसरी तरफ विस्थापितों का प्रदर्शन
    हिमाचल प्रदेश

    एक तरफ बांध का शिलान्यास दूसरी तरफ विस्थापितों का प्रदर्शन

    By Himachal VartaDecember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करीब सात हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही बहुउद्देश्यीय रेणुका जी बाँध परियोजना का वर्चुअली शिलान्यास किया। रेणुका जी में कल हिमाचल पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा रेणुका बांध प्रबंधन कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    रेणुका में वहीं बांध प्रबंधन कार्यालय के बाहर रेणुका बांध विस्थापितों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। दरअसल विस्थापितों ने आज यहां अपनी मांगों को लेकर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी मगर प्रशासन व स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उस प्रदर्शन को टाल दिया गया।

    मीडिया से बात करते हुए और रेणुका बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने कहा कि विस्थापितों की कई ऐसी मांगे हैं जिस पर सरकार द्वारा गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधीश सिरमौर और बांध प्रबंधन को समिति द्वारा दिया गया।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आगामी 2 जनवरी को बैठक करवाने का आश्वासन समिति को दिया गया है और अगर इस बैठक में कोई निर्णय बांध विस्थापितों के हितों में नहीं लिए जाते हैं तो बांध विस्थापितों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

    उधर रेणुका बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीसीए क्लीयरेंस को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है और इस बांध परियोजना निर्माण पर करीब 7 हजार 600 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जानी है।

    उन्होंने कहा कि विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा है अभी जिस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि जिलाधीश के साथ विस्थापितों की एक बैठक करवाई गई है और जल्द एक बैठक में ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ आयोजित होने वाली है।

    उधर इस बारे में कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने रेणुका बांध के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि रेणुका बांध एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे ना केवल बिजली का उत्पादन होगा बल्कि दिल्ली को पानी भी उपलब्ध होगा।

    विनय कुमार ने कहा कि विस्थापितों की मांगों को लेकर वह खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर चुके हैं जल्द मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर विस्थापितों की मांगों पर चर्चा की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.