राजगढ़ 31 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता )राजगढ़ पुलिस ने दो लोगो से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग हेरोइन की तस्करी कर रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं।पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। पुलिस ने पिकअप गाड़ी नम्बर एचपी16ए-1232 में बैठे दो व्यक्तियों अशोक चौहान पुत्र बलबीर सिहं निवासी वार्ड न. 2 राजगढ़ जिला सिरमौर उम्र 23 वर्ष व कृष्ण निवासी वार्ड न. 2 पुराना बस स्टैंड राजगढ़ जिला सिरमौर उम्र 28 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने दोनों से वीरवार देर शाम लोकनिर्माण विश्राम गृह राजगढ़ के समीप शलाना रोड़ के पास पिकअप गाड़ी में से 2 ग्राम हिरोइन/चिट्टा बरामद किया है। जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20