नाहन 31 दिसंबर (हिमाचल वार्ता) :- सनौरा-नेरीपुल सड़क के नेईनेटी के समीप भूण में बीती रात एक ट्रक ट्राॅला हादसे का शिकार हो गया । जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चैकी प्रभारी यशवंतनगर एएसआई चेतन चैहान टीम सहित मौके पर पहूंच गए । इन्होने बताया कि करीब 9.40 बजे रात एक ट्रक ट्राॅला नंबर पीबी 65बी-1988 अनियत्रिंत होकर करीब 150 फुट नीचे लुढ़क गया । जिसमें चालक गीता राम (53) सपुत्र कांशीराम गांव नगाली बड़ोग सोलन की मौके पर मौत हो गई । एएसआई चेतन चैहान ने बताया कि चालक के शव का सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है । डीएसपी ने बताया कि हादसे बारे राजगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और आगामी जांच की जा रही है । एसडीएम राजगढ़ सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20