श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता) आज दोपहर करीब 12:20 बजे हरिपुरधार क्षैत्र में शिलाई रोड़ पर शालना मोड़ से करीब 200 मीटर आगे रोहनाट की तरफ एक तीखे मोड़ पर बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई व मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरे और उनकी हॉस्पिटल ले जाते समय दुखद मृत्यु हुई। दोनो युवक गांव पंजाह डाक घर बडोल उप त0 हरिपुरधार जिला सिरमौर के रहने वाले थे जिसमे एक युवक की उम्र 28 और दूसरे की 25 वर्ष थी । बस के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत पुलिस थाना संगडाह में मुकद्दमा दर्ज किया गया है और IPC की धारा 304A भी जोड़ी गई है। बस चालक को पूछताछ के लिए संगडाह थाने में लाया गया है। आगामी तफ्तीश जारी है ।
Breakng
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
Saturday, October 10